प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आषाढ़ी एकादशी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम भगवान विट्ठल के चरणों में प्रार्थना करें कि वह सभी को आनंद और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वारकरी आंदोलन हमारी महान परंपरा का एक उदाहरण है जो समानता और एकता पर जोर देता है।’’ आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं और इस दिन भगवान विट्ठल की पूजा की जाती है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TscfLG

Post a Comment

0 Comments