मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, आपकी सत्ता की भूख ने लाखों लोगों को दाने-दाने को तरसा दिया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया। गांधी ने उस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला, जिसमें दावा किया गया कि कोरोना वायरस संकट के दौरान मध्यम वर्गीय भारतीयों को भी राशन के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: 'जो डरे हुए हैं वो पार्टी छोड़ सकते हैं', राहुल के इस बयान के क्या हैं राजनीतिक मायने? 

जुमलाजीवी हैशटेग के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया। आपने लेकिन कुछ ना किया, बस रोज़ नया जुमला दिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोध-प्रदर्शन को बढ़ावा देने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें आंदोलनजीवी करार दिया था। मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस इस शब्द का उपयोग करती है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TpIcnS

Post a Comment

0 Comments