शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा के उप संभाग पालमपुर के गोपालपुर की 19 वर्षीय एक महिला 25 मई को संक्रमित पाई गई थी। उसके नमूने में डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है।
इसे भी पढ़ें: ठाणे में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, फोन करके ले जाने को कहा
अधिकारियों ने बताया कि जिनोम अनुक्रमण के लिए उसका नमूना 26 मई को लिया गया था जब राज्य में लॉकडाउन लागू था। कांगड़ा के उपायुक्त निपुन जिंदल ने बताया कि महिला की एक रिश्तेदार भी 17 मई को संक्रमित पाई गई थी। अब उसके नमूने को भी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hbe5tn
0 Comments