संसद सत्र से पहले पीएम मोदी से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार https://ift.tt/eA8V8J

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार की कोशिश सभी दलों को साथ लेकर चलने की है। इन सबके बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। हालांकि यह मुलाकात किसको लेकर हुई है यह बात सामने नहीं आई है। लेकिन मुलाकात के बाद अटकलों का दौर जारी है। इससे पहले राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने मनमोहन सिंह और शरद पवार से मुलाकात की थी। शरद पवार की यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे समय पर हो रही है जब महाराष्ट्र में भी राजनीतिक उथल-पुथल का दौर लगातार जारी है। माना जा रहा है कि शरद पवार इन दिनों कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले लगातार उद्धव ठाकरे और शरद पवार को लेकर बयान बाजी करते रहते हैं।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ktf6yQ

Post a Comment

0 Comments