भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए दो संभावित उम्मीदवारों के नाम बता कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इस बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की नैया डुबाने के लिए दिग्विजय सिंह ही काफी है।
इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना, कहा प्रदेश में हुआ है बड़ा घोटाला
वहीं गोपाल भार्गव ने कहा कि बीजेपी में इस तरह का कोई कार्य नहीं होता है। मीडिया और सोशल मीडिया पर जगह बनाने के लिए दिग्विजय सिंह बिना सोचे समझे बयानबाजी कर रहे है। और अगर इसी तरह का रवैया दिग्विजय सिंह का रहा तो आने वाले लोकसभा में सिर्फ 4 ही सीट मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नामों का किया ऐलान
दरअसल दिग्विजय सिंह प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा को हवा दे रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि अब मध्य प्रदेश बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से उम्मीदवार है, जबकि संघ की पसंद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zi4g38
0 Comments