जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद में किया ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन https://ift.tt/eA8V8J

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां सरकारी अस्पतालों में दो ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने एक बयान में बताया कि प्रति मिनट 160 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता रखनेवाले एक संयंत्र का उद्घाटन साहिबाबाद के ईएसआई अस्पताल में किया गया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS और 32 HCS का तबादला

वहीं, संजय नगर कालोनी में जिला सरकारी अस्पताल के परिसर में भी एक संयंत्र का उद्घाटन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए गाजियाबाद के सांसद ने कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर में मरीजों के इलाज में अब ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Tkc19p

Post a Comment

0 Comments