आज ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम आवास पहुंच रहे संभावित मंत्री https://ift.tt/eA8V8J

आज शाम 6:00 बजे के बाद कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई दिनों से कयासों का बाजार गर्म था। इन सब के बीच लंबी बैठकों के बाद आखिरकार नए मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गई है। आज शाम में नए मंत्री शपथ ले लेंगे। इन सब के बीच संभावित मंत्री प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभावित मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्वानंद सोनेवाल जैसे नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। भूपेंद्र यादव में प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hF7x5j

Post a Comment

0 Comments