मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को यहां कहा कि अगले वर्ष राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता यहां वृन्दावन के गोविंद विहार में आयोजित कानपुर व आगरा मण्डल के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निश्चित मानिए, 2022 में राज्य में कांग्रेस सरकार बना रही है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधे जुड़िए और संवाद कीजिए और जनसमस्याओं के समाधान के लिये संघर्ष कीजिए, लेकिन तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रवादी नीति के तहत हुए कार्यों की जानकारी दीजिए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करिये। इस बीच प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता में मिठाई बांट कर ‘अच्छे दिन’ की शुभकामनाएं दी और विरोध प्रदर्शन जाहिर किया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yl4TIu
0 Comments