केंद्र में मंत्री बन सकते हैं दिलीप घोष? कहा- मोदी जो तय करेंगे वही होगा https://ift.tt/eA8V8J

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कई नामों को लेकर चर्चा गर्म है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का भी नाम चल रहा है। जब इस बारे में दिलीप घोष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा करने से कोई लाभ और बदलाव नहीं होने वाला। केंद्र सरकार के हाथ में है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे नेता हैं, वे जो तय करेंगे वही होगा। पार्टी जिसको जो जिम्मेदारी देगी वो संभालेगा। इससे पहले दिलीप घोष ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनेवाल, तीरथ सिंह रावत, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव जैसे दिग्गज नेताओं का नाम रेस में आगे चल रहा है। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि नए मंत्रियों की सूची तय कर ली गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xgmt0a

Post a Comment

0 Comments