राहुल गांधी का सरकार पर निशाना: क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक की पिटाई और वाहन में बांधकर घसीटे जाने की घटना तथा देश के कुछ अन्य हिस्सों में भीड़ द्वारा लोगों की पिटाई से संबंधित कुछ अन्य घटनाओं को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए।

इसे भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव ने तोड़ी चुप्पी, छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन पर दिया यह जवाब

उन्होंने इन घटनाओं का उल्लेख करते हुए एक वीडियो साझा किया और ट्वीट किया, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 भी बेच दिए?’’ उल्लेखनीय है कि संविधान के अनुच्छेद 15 के मुताबिक, राज्य किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान और वंश के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता। अनुच्छेद 25 के तहत प्रावधान है कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी धर्म को मानने, आचरण तथा धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mLy7xx

Post a Comment

0 Comments