मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ग्रामीण इलाकों में पांचवीं से सातवीं और शहरी इलाकों में आठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं 17 अगस्त से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आठवीं से 12वीं की कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी थीं, वहां पांचवीं से सातवीं की कक्षाएं भी शुरू होंगी। शहरी क्षेत्रों में जहां कोई प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं चल रही थीं, वहां पहले कक्षा आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी।’’
इसे भी पढ़ें: शिवपाल को लेकर बाकी है यूपी की राजनीति में ट्विस्ट, अखिलेश ने मुलाकात से किया इनकार, योगी ने बताया बड़ा यादव नेता
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह उन इलाकों में लागू होगा जहां लगातार कोविड-19 के कम मामले आ रहे हैं। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘प्रत्येक क्षेत्र के लिए समितियां बनायी जाएंगी, जो यह तय करेगी कि विभिन्न कक्षाओं के लिए स्कूल खोलना है या नहीं।’
इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए सहमति बनाने को दिया समर्थन
’ कम संक्रमण दर वाले जिलों में कक्षा सातवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की अनुमति पहले से ही है। इनमें से अधिकांश जिले विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हैं। लेकिन यह रियायत मुंबई और पुणे जैसे शहरी क्षेत्रों में नहीं दी गयी थी क्योंकि वहां कोविड-19 मामलों की संख्या अधिक थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3rZCSnM
0 Comments