कोविड-19 : भारत में 42,625 नए मामले और 562 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 42,625 लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,17,69,132 हो गयी और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 562 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,25,757 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: दीपक पूनिया ने जगाई मेडल की उम्मीद, चीन के पहलवान को चित कर सेमीफाइनल में की एंट्री

सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,395 की वृद्धि हुई है। मंगलवार को कोविड-19 के लिए 18,47,518 नमूनों की जांच गयी और इसी के साथ अभी तक देश में जांच किए गए नमूनों की संख्या 47,31,42,307 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,09,33,022 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: विवादों में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पर है कई गंभीर आरोप

देश में अब तक कोविड-19 रोधी 48.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ikZXy1

Post a Comment

0 Comments