UP में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मेरठ में बुधवार को कांग्रेस जिला व महानगर कमेटी की ओर से प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया है।कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के तहत बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुंबई बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में पांच सत्र में शिविर का आयोजन हुआ जिसमे कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से लेकर कांग्रेस की नीतियों, योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण शिविर में यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जनता के बीच जाकर यह सच हमें बताना है कि यूपी को भाजपा, सपा, बसपा ने किस प्रकार बर्बाद किया है। आरएसएस द्वारा किये गए व फैलाए गए घृणित अफवाहो और बूथ मैनेजमेंट को किस तरह करे यह भी बताया गया। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा, नीति व सिद्धांत, इतिहास व उसके द्वारा किए कार्य को बहुत ही आधुनिक व रुचि लेकर बताया गया।
प्रशिक्षण शिविर में महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियो व वार्डों के अध्यक्ष,महानगर के सभी फ्रंटल अध्यक्षों को शामिल किया गया है। कांग्रेस की विचारधारा, नीति व सिद्धांत, इतिहास व उसके द्वारा किये कार्य को कैसे जतना तक पहुंचाना है यह बताया गया। बूथ मैनेजमेंट पर कैसे फोकस करना है, और माइक्रो प्लानिंग के साथ चुनाव की तैयारियों की भी कार्यकर्ताओ को जानकारी दी गयी ।
यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव विदित चौधरी, महानगर प्रभारी नसीम खान,महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, प्रवक्ता अखिल कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा शामिल रहे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gy6Smy
0 Comments