नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई।
इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग से मिलेंगे TMC के पांच सांसद, सीएम ममता के लिए उपचुनाव कराने की होगी मांग
देश में अभी 3,33,725 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 11,398 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: विश्व में पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी सोफिया केनिन कोविड के कारण यूएस ओपन से बाहर
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y2zmhT
0 Comments