उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से कम से कम 3 की मौत, कई अन्य लापता https://ift.tt/eA8V8J

उत्तराखंड के एक सुदूर गांव में सोमवार तड़के बादल फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लापता हो गए है। यह घटना राज्य की राजधानी देहरादून से करीब 600 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जिले के जुम्मा गांव में हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश जा​री, धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

एक अधिकारी ने कहा कि बचाव दल गांव पहुंच गया है और लोगों की तलाश में जुट गए है। यह गाँव काली नदी के तट पर स्थित है जो नेपाल से भारत में बहती है। नदी के किनारे बादल फटने से नेपाल में भी एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है। मारे गए लोगों में 9 से 15 साल की उम्र की तीन लड़कियां हैं। दो किशोरियों को बचा लिया गया है, जबकि 40 साल के एक पुरुष और एक महिला सहित दो अन्य अभी भी लापता हैं।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gIVGDF

Post a Comment

0 Comments