भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 44,643 नए मामले, 464 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 44,643 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,56,757 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि देखी गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 464 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,754 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.30 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: पदक से चूकने के बावजूद नये भारत को प्रतिबिंबित करती है भारतीय महिला हॉकी टीम: PM मोदी

कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,083 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16,40,287 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अभी तक महामारी का पता लगाने के लिए देश में हुए कुल नमूनों की जांच की संख्या 47,65,33,650 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.72 प्रतिशत है। पिछले 11 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: गुरप्रीत 50 किमी पैदलचाल पूरी नहीं कर सके, 35 किमी बाद ऐंठन के कारण हटे

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,10,15,844 हो गयी है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3lBx6Yv

Post a Comment

0 Comments