AIADMK नेता पन्नीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का दिल का दौरा पड़ने से निधन https://ift.tt/eA8V8J

चेन्नई। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का चेन्नई में बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोविड-19 के कड़े दिशा-निर्देशों के बीच खुले स्कूल

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय विजयलक्ष्मी कुछ समय से बीमार थीं, उन्हें इलाज के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि विजयलक्ष्मी के निधन की खबर सुनकर अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पार्टी के कई पदाधिकारी एवं विधायक अस्पताल पहुंचे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/38woaf6

Post a Comment

0 Comments