CBSE Result 2021: 10वीं के परीक्षा परिणाम हुए घोषित, ऐसे करें चेक https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दोपहर 12 बजे 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर कर दिया है। छात्र अपने परिणाम cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा cbse.gov.in पर भी आप अपने नंबर देख पाएंगे।  

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में जारी हुआ परीक्षा परिणाम, 10वीं में 99.55% तो 12वीं में 97.88% छात्र हुए पास 

सबसे पहले छात्रों को अपना रोल नंबर तलाशना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर Finder के विकल्प का चयन करे। इसके बाद मांगी गई जानकारियों को भरें। जिसके बाद आपका जारी किया गया रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा और फिर आप अपने रोल नंबर के जरिए cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के कारण बोर्ड की परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी गईं थी। परिणाम एक वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जांएगे।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A5Zbv6

Post a Comment

0 Comments