ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में उस वक्त सनसनी मच गई जब एचसीएल कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर का शव पाया गया। यह मामला ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट सोसायटी का है। सडी गली अवस्था में डिप्टी मैनेजर की लाश मिलने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी मौत कई दिनों पहले ही हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री का दावा, बाढ़ मुक्त होगा अपना उत्तर प्रदेश
मौके पर पहुंची पुलिस ने डिप्टी मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मैनेजर इस घर में अकेले रहते थे और इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह अपनी पत्नी से भी अलग रह रहे थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार जांच आगे करेगी पुलिस
डिप्टी मैनेजर का नाम सुमित डोगरा है और वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे। डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात सुमित डोगरा की उम्र 35 साल बताई जा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि सुमित डोगरा के फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में जारी हुआ परीक्षा परिणाम, 10वीं में 99.55% तो 12वीं में 97.88% छात्र हुए पास
अब फिलहाल पुलिस इंतजार कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का। जिसके आधार पर ही वह अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी राजधानी के रोहिणी सेक्टर 34 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जब एक युवक और युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fkXBxj
0 Comments