गृह मंत्री अमित शाह बोले- योगी आदित्यनाथ यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री https://ift.tt/eA8V8J

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि, पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं। माफिया अवैध तरह से ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। 2017 में BJP ने यूपी को विकसित बनाने का वादा किया था। आज योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता संबंधी सड़क दुर्घटना मामला: कोर्ट ने सीबीआई की जांच को सही माना

शाह ने कहा कि, योगी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। शाह ने कहा कि, आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने पूरे देश में इन 44 योजनाओं में सबसे पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fj4WNY

Post a Comment

0 Comments