पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष ई आर सेल्वम को दिल का दौरा पड़ने पर मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधानसभा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सेल्वम को इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं हुई
सेल्वम के अस्पताल में भर्ती होने पर विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही उपाध्यक्ष पी राजावेलू संभाल रहे हैं। विधानसभा आने से पहले सेल्वम को छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kB1PTv
0 Comments