प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर चक्का फेंक एथलीट योगेश कथूनिया को बधाई दी और कहा कि उनकी शानदार सफलता से उभरते खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगेश कथूनिया का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उनके रजत पदक जीतने से बेहद खुशी हुई है। उनकी शानदार सफलता उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाइयां।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वर्षा की प्रत्येक बूंद के संग्रहण की आवश्यकता पर बल दिया

भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ कथूनिया ने सोमवार को पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ 56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आठ साल की उम्र में लकवाग्रस्त होने वाले योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। भारत का यह तोक्यो पैरालंपिक खेलों में तीसरा रजत पदक है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mL5TDg

Post a Comment

0 Comments