राहुल गांधी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर कहा- यह बहुत बड़ा क्षण है https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की और कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में फिर से अपना नाम अंकित करा लिया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह बहुत बड़ा क्षण है-पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। आप इस जीत के काबिल हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3CiHGth

Post a Comment

0 Comments