आज राहुल और सोनिया से मिलेंगे हरीश रावत, पंजाब कलह को लेकर होगी बात https://ift.tt/eA8V8J

पंजाब में भले ही कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को सौंप दी गई हो लेकिन अब अभी भी वहां सियासी हलचल लगातार तेज है। कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच लगातार टकराव की स्थिति है। आलम यह है कि सिद्धू गुट और अमरिंदर गुट आमने-सामने हैं। एक ओर जहां सिद्धू गुट अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग कर रहा है तो वही अमरिंदर लगातार पार्टी के समक्ष अपना दावा मजबूत कर रहे हैं। हाल में ही अमरिंदर ने भी एक बैठक की जिसमें पार्टी के साथ 60 विधायक और 8 सांसद पहुंचे थे।
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस विवाद: नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने पद छोड़ा


इन सबके बीच खबर यह है कि हरीश रावत आज पंजाब को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं। वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले हरीश रावत ने कहा कि अगले साल होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। रावत एआईसीसी में पंजाब मामलों के प्रभारी भी हैं और उनकी इस घोषणा को असंतुष्ट नेताओं के लिए झटका के तौर पर देखा जा रहा है। रावत ने देहरादून में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में अमरिंदर सिंह नीत सरकार और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को लेकर कोई खतरा नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें: बच गई भूपेश बघेल की कुर्सी, राहुल गांधी ने स्वीकारा बस्तर आने का न्यौता, टीएस सिंह देव की नहीं होगी ताजपोशी !


रावत ने देहरादून के एक होटल में पंजाब के मंत्रियों और तीन विधायकों से मिलने से पहले कहा, हम 2022 में (पंजाब में) चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि उन लोगों ने उनसे कहा कि वे किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं बल्कि वे विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं को लेकर चिंतित हैं। दूसरी ओर सिद्धू ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर उन्हें काम नहीं करने दिया गया तो वग ईंट से ईंट बजा देंगे। 
 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3BgDCbG

Post a Comment

0 Comments