प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुक्केबाज लवलीना की सराहना की, जीत की बधाई दी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को बधाई दी और कहा कि रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। लवलीना को तोक्यो ओलंपिक के महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: भारत की इज़राल के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर चर्चा, वायु सेना प्रमुख कर रहे हैं अगुवाई

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बहुत शानदार मुकाबला किया लवलीना बोरगोहेन। बॉक्सिंग रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है। उनकी दृढ़ता और संकल्प प्रशंसनीय है। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ लवलीना को मिले कांस्य पदक के साथ ही तोक्यो खेलों में भारत के हाथ तीसरा पदक लगा। इससे पहले भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने कांस्य पदक जीता। लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी में पहला पदक है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3A3dIaE

Post a Comment

0 Comments