बीवी के लिए गोल गप्पे लेकर आया पति, पत्नी ने गुस्से में कर ली आत्महत्या https://ift.tt/eA8V8J

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी्’ को ले कर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

इसे भी पढ़ें: पूर्व CJI ने RSS संस्थापक डॉ. हेडगेवार के पैतृक आवास का किया दौरा, संघ प्रमुख से भी की मुलाकात

भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ गत शुक्रवारको पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।’’ पुलिस ने सोमवार को महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Y4bBWr

Post a Comment

0 Comments