श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 30,549 नए मामले, छह दिन बाद रोगियों की संख्या घटी
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकवादी और उसके संगठन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। अभियान अब भी जारी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3Cd5oXN
0 Comments