भारत ने काबुल हवाई अड्डे के पास हुए बम धमाकों की निंदा की https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उस आवश्यकता को उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है। रूसी अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार दो बम धमाकों में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और 13 अन्य घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: जातीय जनगणना को लेकर बिहार विधानमंडल में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था: नीतीश कुमार

विदेश मंत्रालय ने कहा, “आज के हमलों ने आतंक और आतंकवादियों को प्रश्रय देने वालों के विरुद्ध विश्व के एकमत से खड़े होने की आवश्यकता को सुदृढ़ किया है।” मंत्रालय ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत आज काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करता है। हम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति तहेदिल से संवदेना प्रकट करते हैं।” मंत्रालय ने कहा, “हम घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2XROsGE

Post a Comment

0 Comments