जम्मू। सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सोमवार को तड़के एक आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इलाके में अभियान अब भी जारी है।
इसे भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में आतंकवाद समाप्त होने की उम्मीद जताई
प्रवक्ता ने बताया, “30 अगस्त को तड़के नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। सेना के मुस्तैद जवानों ने एकीकृत निगरानी ग्रिड के प्रभावी उपयोग से पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश का पता लगा लिया।” उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया। उसका शव और एके-47 राइफल बरामद की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया, “मुस्तैद सैनिकों की यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा पर किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के भारतीय सेना के संकल्प को दिखाती है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sVl2Tw
0 Comments