पेगासस मामला: नीतीश के बयान पर संजय राउत बोले- वह सरकार के साथ लेकिन उनकी आत्मा हमारे साथ https://ift.tt/eA8V8J

पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार से जांच की मांग कर रहा है। इसी मामले को लेकर संसद में हंगामा जारी है। संसद का दोनों सदन नहीं चल पा रहा है। पेगासस जासूसी मामले को लेकर देश की राजनीति भी गर्म है। सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। इन सबके बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग कर दी हैं। इसके बाद से उन्हें लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। नीतीश कुमार के बयान को लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय रावत ने कहा कि मैं नितीश कुमार का आभारी हूं। वह हमेशा एक आदर्श नेता रहे हैं। आज वह सरकार के साथ है लेकिन उनकी आत्मा हमारे साथ है। यह मुझे पता है अगर वह कहते हैं कि पेगासस मुद्दे की जांच होनी चाहिए तो उन्होंने वही बोला है जो विपक्ष कह रहा है। मोदी जी को कम से कम अब सुन लेनी चाहिए। 
 

इसे भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार लद्दाख में बटालिक और आर्यन घाटी के गाँवों को होगी बिजली आपूर्ति


आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने पेगासस मुद्दे को लेकर कहा था कि संसद में पेगासस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। नीतीश ने कहा, वास्तव में जांच होनी चाहिए। हम इतने दिनों से टेलीफोन टैपिंग के बारे में सुन रहे हैं, इस मामले पर (संसद में) चर्चा होनी चाहिए। लोग (विपक्ष) इतने दिनों से (बातचीत के लिए) दोहरा रहे हैं, यह किया जाना चाहिए।
 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jfN0VC

Post a Comment

0 Comments