कोलकाता में एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त https://ift.tt/eA8V8J

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। कोलकाता के तंगरा इलाके में सोमवार को एक रहस्यमयी विस्फोट में एक इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इसमें इमारत की एस्बेस्टस छत का एक हिस्सा और एक चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन को लेकर खट्टर और अमरिंदर के बीच आरोप-प्रत्यारोप, बीकेयू की चेतावनी

तंगरा पुलिस थाने के कर्मी और एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि गैस सिलेंडर ठीक हालत में था और विस्फोट किसी और चीज के कारण हुआ था। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम विस्फोट के बारे में अनिश्चित हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2WwbHpH

Post a Comment

0 Comments