पणजी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पांच सितम्बर को तीन दिवसीय दौरे के लिए गोवा आएंगे। गोवा के सूचना विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: राम की नगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कहा- राम के बिना अयोध्या, अयोध्या है ही नहीं
सूचना विभाग ने एक बयान में कहा ‘‘ राष्ट्रपति कोविंद छह सितम्बर को ‘आईएनएस हंसा’ के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर नौसेना के उड्डयन प्रभाग के ‘प्रेसिडेंट्स कलर’कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’ ‘आईएनएस हंसा’नौसैनिक अड्डा वास्को शहर में स्थित है, जो पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yzrn8u
0 Comments