उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बसपा की मांग है कि सरकार दोषियों को सख्त सजा दे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आठ लोगों ने 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की पिटाई कर उसे एक वाहन के पीछे रस्सी से बांध कर कुछ दूरी तक घसीटा। बाद में पीड़ित आदिवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की पहचान कन्हैयालाल भील के तौर पर की गई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित और बाइक पर सवार एक दूधवाले के बीच मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हुई।मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी वर्ग के श्री कन्हैयालाल भील की मामूली बात पर की गई पिटाई व फिर उसे गाड़ी में बाांधकर घसीटने से हुई मौत दिल दहलाने वाली मॉब लिंचिंग की यह घटना अति-निन्दनीय। सरकार दोषियों को सख्त सजा दे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) August 29, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jsjZrf
0 Comments