केजरीवाल ने बच्चों के लिए शुरू किया 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, अभिनेता सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने बच्चों के लिए 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के लिए सोनू सूद को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट ने ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए रोजग़ार का विशेष प्रबंध करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 47 वर्षीय अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी, जिसके कारण पूरे देश में उनकी प्रशंसा हुई थी। महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sOJTZj

Post a Comment

0 Comments