NewsRoom Prabhasakshi: मोदी सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कर रही कोशिश https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात कहने वाली भाजपा साल 2014 में इसी मुद्दे के चलते सत्ता के शिखर तक पहुंची थी और अब शंघाई सहयोग संगठन में सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की आठवीं बैठक में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को नष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जल्दबाजी में विधेयक पारित करने का आरोप लगाया और यहां तक कहा गया कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास हो गए। वहीं कोरोना ने एक बार फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के 3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम होने की खबर ने बढ़ाई दहशत, कड़ी की सुरक्षा 

भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी मोदी सरकार

शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की आठवीं बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया भारत की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को समाप्त करने की लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि फौजदारी और दीवानी मामलों पर कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों से द्विपक्षीय आधार पर निपटना जारी रखना भारत के लिए उचित रहेगा।उन्होंने साफ किया कि भारत सरकार का दृष्टिकोण है कि भ्रष्टाचार और काले धन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में इससे निपटने के लिए मजबूत कानूनी ढांचा है।21 मिनट में पास हुए 25 बिलसंसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध जारी है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास करने के आरोप लगाए। टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा कि संसद की कार्य मंत्रणा समिति एक जनरल स्टोर की तरह हो गई है। क्या हम निरंकुशता की ओर बढ़ रहे हैं ? संवैधानिक ताने-बाने को रौंदा जा रहा है। यह बड़े खेद की बात है कि विपक्ष और लोगों की मांगों की अवहेलना कर हम अपना लोकतंत्र धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं। बिना चर्चा के विधेयक पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास हो गए। ऐसा निरंकुश व्यवहार कभी नहीं देखा था। 

इसे भी पढ़ें: असम विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल का आरोप, मिजोरम पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर हिंसा की

पैर पसारने लगा कोरोना संक्रमण

भारत में एक दिन में कोरोना के 38,628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 पर पहुंच गयी है। जबकि 617 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4 लाख 27 हजार 371 हो गयी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4 लाख 12 हजार 153 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। इसी बीच भंडारा जिला कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया है। जिले में कोविड-19 के एकमात्र मरीज को ठीक होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। स्थानीय जिला प्रशासन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। भंडारा के जिलाधिकारी संदीप कदम ने कहा कि प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और लोगों के सहयोग ने जिले को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TYJoP9

Post a Comment

0 Comments