राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदला, PM मोदी बोले- अब मेजर ध्यानचंद को किया गया समर्पित https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदल दिया है। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

इसे भी पढ़ें: पदक से चूकने के बावजूद नये भारत को प्रतिबिंबित करती है भारतीय महिला हॉकी टीम: PM मोदी

उन्होंने ट्वीट किया कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद! 

वहीं अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/37nEiix

Post a Comment

0 Comments