नयी दिल्ली। भतीजे को साइडलाइन कर लोकजनशक्ति पार्टी को अपने प्रभुत्व में लेते हुए चाचा पसुपति पारस ने आगे की रणनीतियां तैयार कर ली हैं। अब अगले महीने से देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। तो वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की उपस्थिति में एक नई फिल्म नीति की शुरुआत की। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में घपले का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें: RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स में आई गिरावट
लोजपा की कश्मीर फतह की तैयारी !
लोकजनशक्ति पार्टी में चाचा-भतीजे का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि मोदी सरकार में मंत्री पसुपति पारस ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बिहार से पैर पसारते हुए अब पसुपति पारस ने जम्मू-कश्मीर में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। उनका कहना है कि जब कभी भी जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हम एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे और यहां पर सरकार भी एनडीए की ही बनेगी।
इसे भी पढ़ें: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-मयूर विहार मेट्रो सेवा हुई शुरू
नई फिल्म नीति की शुरुआत
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की उपस्थिति में एक नई फिल्म नीति की शुरुआत की। मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन। बहुप्रतीक्षित जम्मू कश्मीर नई फिल्म नीति 2021 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता आमिर खान और फिल्मकार राजकुमार हिरानी और अन्य लोग उपस्थित थे। फिल्म नीति की शुरुआत से संबंधित आयोजन प्रसिद्ध डल झील के पास शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में हुआ।एमएसपी घोटाले का आरोपकेंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन 8 महीने से भी अधिक समय से जारी है। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रामपुर में एमएसपी पर फसल खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।किसान नेता ने दावा किया कि फसल खरीद में घपलेबाजी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री जया प्रदा की रामपुर में जो स्कूल की जमीन है, उसे खेती की जमीन दिखाकर गेहूं खरीदा गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। इसी के साथ उन्होंने सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।इसे भी पढ़ें: पदक से चूकी महिला हॉकी टीम,सलीमा के पिता ने कहा टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन
राकेश टिकैत ने कहा कि रामपुर में एमएसपी खरीद में 26,000 किसानों में से 11,000 किसान फर्जी थे। हम दस्तावेज मुहैया कराएंगे। जिन जगहों पर स्कूल और भवन बन रहे हैं, वहां खेती दिखाई जा रही है। उनका दावा है कि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक देशभर के सिर्फ आठ फीसदी किसानों को ही एमएसपी का लाभ मिल रहा है। इन आठ फीसदी में से भी 40 फीसदी किसानों की पहचान जाली है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xu777s
0 Comments