हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में खेमंगर ग्लेशियर के पास पर्वतारोहण करने पहुंचे पश्चिम बंगाल के 18 पर्वतारोहियों के दल में से दो की अत्यधिक विपरीत मौसमी परिस्थितियों के कारण मौत हो गई है जबकि 14 लोग वापस लौट रहे हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी और बताया कि दल कई दिनों से वहीं फंसा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस दल में शामिल दो अन्य पर्वतारोही मंगलवार को अपने बूते पर काजा पहुंचने में सफल रहे थे और इन्होंने ही जिला प्रशासन को अपने अभियान के दौरान आयी मुश्किलों के बारे में बताया।
इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद हिंसा रोकने में नाकाम ममता को शांति सम्मेलन में शामिल होने का अधिकार नहीं: शुभेंदु
काजा लाहौल-स्पीति जिले में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सुदूर स्पीति घाटी में स्थित उपसंभागीय मुख्यालय है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान मारे गये दोनों पर्वतारोहियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी भास्करदेब मुखोपाध्याय (61) और संदीप कुमार ठाकुरता (38) के रूप में हुई है। आईटीबीपी और सेना के जवानों का एक बचाव दल शवों को वापस लाने के लिए बुधवार को खेमंगर ग्लेशियर रवाना होगा।
इसे भी पढ़ें: भाजपा एक जुमला पार्टी है, पूरे भारत में इसे हराएंगे : ममता
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kPOZ5a
0 Comments