महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 268 नए मामले, छह और लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 268 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,51,712 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले बुधवार को दर्ज किए गए और संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हुई है जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,295 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: असम में बाढ़ से स्थिति हुई खराब! पांच लोगों की मौत, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,588 हो गई है जबकि मृतक संख्या 3,293 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2WP1p3Z

Post a Comment

0 Comments