जम्मू-कश्मीर पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल ने शुक्रवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके ट्रक से 208 किलोग्राम अफीम बरामद की। पुलिस की मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर पुरमंडल मोड़ पर राजमार्ग पर एक ट्रक को रोका और उसमें से अफीम की खेप बरामद की।
इसे भी पढ़ें: उरी में तलाशी अभियान का चौथा दिन: फोन, इंटरनेट सेवा बहाल
यह खेप कश्मीर घाटी से पंजाब ले जायी जा रही थी। ट्रक मुश्ताक अहमद राथेर नामक एक व्यक्ति चला रहा था। मुश्ताक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 208 किलोग्राम अफीम बरामद कर ली गयी। अफीम को ताजा फलों के डिब्बों के नीचे प्लास्टिक के 13 पैकटों में छिपा कर रखा गया था। मुश्ताक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी और निराशा में मादक पदार्थों की ओर बढ़ रहा जम्मू कश्मीर का युवा: अब्दुल्ला
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2ZlpaS0
0 Comments