कोरोना की तीसरी लहर की बढ़ी संभावना! 24 घंटे में आए 42766 नए केस, 308 की हुई मौत https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 42,766 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,29,88,673 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 308 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,40,533 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,048 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.24 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.42 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,367 की वृद्धि हुई है। लगातार 70वें दिन संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले 50,000 से कम है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में डिजिटल चुनौतियों का बखूबी सामना कर रहे हैं शिक्षक

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,47,476 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 53,00,58,218 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है। पिछले 72 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 68.46 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kVK0i3

Post a Comment

0 Comments