मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में 27 सितंबर को पुन: कोरोना रोधी टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाअभियान में प्रमुखता से प्रदेश के उन पात्र व्यक्तियों को टीके की प्रथम खुराक दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। चौहान ने कहा कि इस महाअभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीके की प्रथम खुराक दी जाए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूर्व महाअभियानों की तरह इस महाअभियान में भी जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मध्य प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण जनवरी 2021 से निरंतर जारी है।
अभी तक प्रदेश में 5.91 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 4,59,49,020 नागरिकों को टीके की प्रथम खुराक और 1,31,72,210 नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3AD0DFK
0 Comments