दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 7 सितंबर को सुबह एक बेहद ही दर्दनाक हादरा हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में पांच लोगों की जान चली गयी। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके की है। सुबह तड़के एक्सप्रेस-वे पर कुल सात यात्रियों वाली एक कार ट्रक से टकरा गई। सात यात्रियों में दो परिवारों के सदस्य शामिल थे। जिसमें दो दंपत्ति और और तीन बच्चे शामिल थे। यह कार उत्तराखंड के हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रही थी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गयी।
इसे भी पढ़ें: पंजशीर में चल रहा खूनी संग्राम, तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों ने किया हमला
हादसे में कार सवार सभी चार वयस्कों और एक बच्चे की मौत हो गई। बच गए दो बच्चे घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए दिशा-निर्देश लागू
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को इस साल अप्रैल में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। अभी इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। यह दिल्ली को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गाजियाबाद में डासना के माध्यम से जोड़ता है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kZBBtX
0 Comments