तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर नोएडा DM सुहास को राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के लिए नौकरशाह एवं खिलाड़ी सुहास यथिराज को रविवार को बधाई दी और कहा कि एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति उनका समर्पण असाधारण है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी यथिराज (38) रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये, उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद पांच से सात सितम्बर तक गोवा दौरा पर रहेंगे, नौसेना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

वह उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘सुहास यथिराज को बधाई जिन्होंने पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में विश्व के पहले नंबर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और रजत पदक जीता। एक सिविल सेवक के तौर पर कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए खेलों के प्रति आपका समर्पण असाधारण है। उपलब्धियों से भरे भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।’’ आईएएस अधिकारी संघ ने भी यथिराज को बधाई दी है। उसने ट्वीट किया, ‘‘गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास को तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बधाई। हमें और पूरे देश को आप पर गर्व है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zHqgF3

Post a Comment

0 Comments