शिमला। केन्द्रिय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में संपूर्ण देश उन महान सपूतों को याद कर रहा है। जिनके त्याग व बलिदान से देश को आजादी मिली है। क्या आजादी के 75 वर्ष में हम सब मिलकर आपसी सहयोग से देश प्लास्टिक कचरे से मुक्त नहीं करा सकते।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है गांधी जी के सपनों का भारत व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी जी संकल्प जिसमें स्वच्छता एवं सफाई को सर्वोपरी रखा गया है। उसे हम यथार्थ में परिवर्तित करे। आईये आपसी सहयोग व संकल्प से सिद्धि के मूलमंत्र के द्धारा एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता भारत एवं स्वच्छ भारत अभियान को कामयाब बनायें।
इसे भी पढ़ें: जाइका इंडिया ने हिमाचल प्रदेश जाइका वानिकी परियोजना की सराहना की
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छ भारत कार्यक्रम एक अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिये तैयारियां की गई हैं। 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अलावा जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वच्छत भारत कार्यक्रम देश के 744 जिलों के 61 लाख गांवों में चलेगा।
इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर उड़नदस्तों की पैनी नजर
इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण समेत अनेक विभाग शामिल होंगे। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग को भी इसमें शामिल किया गया है। अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम के तहत सफाई के अलावा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नशे के खिलाफ चार राज्यों को एकजुट करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं जयराम उपचुनाव में हार सुनिश्चित देख बौखलाई कांग्रेस : भाजपा प्रवक्ता
इस अभियान की शुरूआत केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रयागराज से करेंगे। अनुराग ठाकुर की अगुवाई में सफाई अभियान भी चलेगा। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर अभियान की शुरुआत करेंगे। अपने प्रवास के दौरान शाम को संगम पर गंगा आरती में शामिल होंगे।
#AzadiKaAmritMahotsav में आपसी सहयोग से देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए संकल्प से सिद्धि मूल मंत्र द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले #CleanIndia कार्यक्रम से जुड़ें।
रजिस्टर करें :
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3F7kPCg
0 Comments