अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में युवा भी अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में युवाओं के साथ 2022 में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने का विश्वास को लेकर अयोध्या पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने श्री रामलला के दरबार में दर्शन के आशीर्वाद मांगा है।
इसे भी पढ़ें: महंत परमहंस दास ने किया कफन पूजन, 2 अक्टूबर को लेंगे जल समाधि
श्री रामलला के दर्शन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मैं एक राम भक्त हूं। हनुमान जी के जन्म स्थान कर्नाटका से मैं आता हूं। मैं त्रेता युग काल में जैसे भगवान हनुमान जी ने प्रभु श्री राम की सेवा करने के लिए अयोध्या आए थे उसी प्रकार एक राम भक्तों के नाते कर्नाटक आज मैं आज प्रभु श्री राम की सेवा करने के लिए और राम भक्तों के आशीर्वाद के लिए अयोध्या आया हूं। आज उत्तर प्रदेश में सिर्फ भव्य राम मंदिर ही नहीं परंतु योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज्य का भी प्रतिस्थापना हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: राज्य में औषधीय पौधों और लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दें : हेमंत सोरेन
रामराज्य का मतलब है कि सुशासन का राज सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ सुशासन। लेकिन जब अखिलेश सरकार थी तब उत्तर प्रदेश में भाईजान के साथ मियाओं का विश्वास और अपना विकास इस मंत्र से राजनीति हो रहा था। रामराज में सबका साथ सबका विकास है। इसी मुद्दे पर हम चुनाव पर जा रहे हैं। और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बहुत बड़ी मेजॉरिटी से फिर एक बार सरकार बनाएंगे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zSktvC
0 Comments