जिले में उग्रवादियों के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के उद्देश्य से आए मध्य प्रदेश के एक बम विशेषज्ञ को पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सब जोनल कमांडर के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया।
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पीटीआई-को बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के चपरा से गुड़िया पारधी नक्सली संगठन टीएसपीसी के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के मकसद से यहां आया था, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि उक्त उग्रवादी संगठन के स्वयंभू सबजोनल कमांडर शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी को उसके सहयोगी विनय सिंह के साथ तरहसी थाना क्षेत्र में दन्दू के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बारूद एवं बम विशेषज्ञ पारधी के पास से एके-47 की चार गोलियां भी मिली हैं।
इसे भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पारधी जंगली सूअरों का शिकार करने के ग्रामीणों के निमंत्रण पर प्रायः पलामू आया करता था जिसे टीएसपीसी के उग्रवादी अपने साथ बारूदी सुरंग बिछाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान विशेष पुलिस दल ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2YaNrdm
0 Comments