महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी https://ift.tt/eA8V8J

उत्तर प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। बता दें कि यह आयोजन मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हो रहा है। मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी। जब तक वे बात नहीं मानेंगे आंदोलन चलता रहेगा। जब सरकार बातचीत करेगी तो हम करेंगे। देश में आज़ादी की लड़ाई 90 साल तक चली, यह आंदोलन कितने साल चलेगा हमें तो जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत हुई शुरू, राकेश टिकैत ने किया बड़े फैसले का ऐलान

बता दें कि सिंघू सीमा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को 27 सितंबर को 'भारत बंद' का भी आह्वान किया है। पिछले नौ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान संघ ने एक बयान में कहा कि, सिंघू सीमा पर एसकेएम नेशनल कन्वेंशन ने "भारत के सभी राज्यों और जिलों में एसकेएम की संयुक्त समितियां बनाने का फैसला किया है। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kZTkS7

Post a Comment

0 Comments