रोहिणी की अदालत में गोलीबारी: दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ की https://ift.tt/eA8V8J

 दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले हफ्ते रोहिणी अदालत कक्ष में जितेंद्र गोगी की हत्या के मामले में बुधवार को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ की।

जेल अधिकारियों ने बताया कि मंडोली कारागार के जेल नंबर 15 में बंद टिल्लू ताजपुरिया पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक होने का संदेह है। हत्या की साजिश कथित तौर पर जेल के अंदर ही रची गई थी।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधान न्यायाधीश ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी पर चिंता जतायी

 

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने बुधवार शाम को जेल में ताजपुरिया से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया था कि मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ताजपुरिया इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अपने सहयोगियों के संपर्क में था और उन्हें निर्देश दे रहा था कि योजना पर कैसे अमल करना है।

शुक्रवार को दो हमलावर राहुल त्यागी और जगदीप वकीलों के वेश में रोहिणी अदालत में घुसे और गैंगस्टर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि बाद में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे भी मारे गए।

 

इसे भी पढ़ें: रोहिणी अदालत गोलीबारी : आप ने बताया बड़ी सुरक्षा चूक

 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uwoTqX

Post a Comment

0 Comments