गोरखपुर। समाजवादी शिक्षक सभा गोरखपुर मंडल संगोष्ठी में लोकतंत्र बचाने में शिक्षकों की भूमिका विषय पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने तथा संचालन शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी पी गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पांडे भूतपूर्व कुलपति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर चितरंजन मिश्र व प्रोफेसर योगेंद्र यादव मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट बताता है कि मंदिरों में चढ़ावे का कैसे हो रहा है दुरुपयोग: दिग्विजय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पांडे ने कहा कि शिक्षकों से बड़ा कोई लोकतांत्रिक नहीं होता । शिक्षक मानवतावादी व समाजवादी होगा तभी लोकतंत्र बचेगा। बोलने की आजादी का अधिकार संविधान देता है। फासीवादी ताकतों से हमारी लड़ाई है सभी युद्ध फासीवाद और समाजवाद के बीच हुए हैं। फासीवादी ताकतों से मुक्ति के लिए सभी को समाजवादी होना चाहिए। लड़ाई पूंजीवाद बनाम समाजवाद की है ,भाजपाइयों ने हिंदू मुसलमान करके समाज को बांट कर वोट लेकर सरकार तो बना ली लेकिन जनहित का कोई कार्य नहीं किया। गरीबों की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है समाज को बांटने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के बहकावे में नहीं आएंगे तो लोकतंत्र अपने आप बच जाएगा। डबल इंजन की सरकार के इंजन, बैक कंप्रेसर में हो गए हैं। सरकार की जो ऊर्जा बची हुई है उस उर्जा को सरकार झूठे प्रचार में लगा रही है ,सरकार यह नहीं बता पा रही है कि कितने लोगों को नौकरी दिया।
इसे भी पढ़ें: हार के बाद बोले SRH कप्तान केन विलियमसन, टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी
जीडीपी कितना बढ़ाया,15 लाख देने के वायदे को इन लोगों ने जुमला घोषित कर दिया। भाजपा के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है। लोकतंत्र बचाने में शिक्षकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है देश बचाना है तो समाजवाद लाना है सब के हितों की सरकार लाना है तो समाजवादी सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने नारे के उलट चलती है भाजपा के लिए जनता साधन है, पूंजीपति उसके साध्य है। जबकि समाजवाद में जनता साधन और साध्य दोनों है। समाजवाद अमीर गरीब की दूरी कम करती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आश्वस्त करता हूं कि सपा सरकार बनने पर सभी शिक्षक समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, पुरानी पेंशन बहाल कराया जाएगा शिक्षकों का हित सबसे अधिक समाजवादी सरकारों में हुआ है। उन्होंने सभी शिक्षकों से 2022 में सपा सरकार बनाने में जुटने की अपील करते हुए कहा कि समाजवाद की नीतियां व सूत्र समाज में लागू हो तो लोकतंत्र अपने आप मजबूत हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जियाउल इस्लाम , अखिलेश यादव , प्रोफेसर रविंद्र आनंद आदि मौजूद रहे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zB3hui
0 Comments